बिहार में छापेमारी करने गए एएसआई को बालू माफिया ने ट्रैक्टर से कुचला, हालत गंभीर
नवादा (बिहार) में रविवार को बालू माफिया ने एक एएसआई को ट्रैक्टर से कुचल दिया और फरार हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस की टीम अवैध बालू खनन की सूचना पर मौके पर छापेमारी करने पहुंची थी और इसी दौरान पुलिसकर्मी पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया गया। एएसआई की हालत गंभीर बताई जा रही है और वह अस्पताल में भर्ती है।
read more at ABP न्यूज़


