बिहार में ज़िला परिषद प्रतिनिधि की हत्या, गुस्साई भीड़ ने जलाया आरोपी का घर; पुलिस पर किया पथराव
सीतामढ़ी (बिहार) में शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले ज़िला परिषद प्रतिनिधि बैद्यनाथ महतो की बदमाशों ने करीब 8 गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से गुस्साए लोगों ने एक आरोपी का घर जला दिया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भी लोगों ने पथराव किया और पुलिस की 8-गाड़ियां तोड़ीं जिसमें एक इंस्पेक्टर के सिर पर चोट आई है।
read more at हिन्दुस्तान


