बिहार में जेल न भेजने के नाम पर युवती से सेक्स की डिमांड करने वाला दारोगा निलंबित
समस्तीपुर (बिहार) में कथित तौर पर जेल न भेजने के नाम पर युवती से सेक्स की डिमांड करने वाले दारोगा को निलंबित किया गया है। एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि पीड़िता के बयान पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। वहीं, दारोगा फरार हो गया है। युवती संग अश्लील हरकत करते दारोगा का वीडियो भी सामने आया था।
read more at हिन्दुस्तान


