बिहार में जुलूस में 'चांद-तारे' वाला तिरंगा लहराने के आरोप में 2 लोग हुए गिरफ्तार
बिहार के सारण ज़िले की पुलिस ने सोमवार को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के जुलूस के दौरान अशोक चक्र की जगह 'चांद और तारे' वाला तिरंगा झंडा लहराने के आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों को झंडा देने वाले शख्स की तलाश की जा रही है। बकौल पुलिस, झंडे को ज़ब्त कर लिया गया है।
read more at भाषा


