Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में झगड़ा शांत कराने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, लाठी लेकर दौड़ाया

short by विजेन्द्र मिश्रा / on Saturday, 15 March 2025
मधुबनी (बिहार) में भूमि विवाद के चलते एक ही समुदाय में हुई हिंसक झड़प की सूचना पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों द्वारा लाठी-डंडे लेकर दौड़ाए जाने का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें पुलिसकर्मी जान बचाकर भागते दिख रहे हैं। एसडीपीओ सुधीर कुमार ने कहा, "दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।"