बिहार में ट्रैफिक जाम में घंटों फंसे रहे तेजस्वी यादव; आरजेडी ने दी प्रतिक्रिया
वैशाली (बिहार) में महात्मा गांधी सेतु पर रविवार रात प्रदेश के पूर्व उप-मुख्यमंत्री व आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का काफिला ट्रैफिक जाम में घंटों फंसा रहा। हाजीपुर जा रहे तेजस्वी को जाम से निकालने में सुरक्षाकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। आरजेडी प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा, "सरकार ही जाम में फंसी है, तो रोड का क्या हाल होगा।"
read more at हिन्दुस्तान


