Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में तटबंध का मुआयना करते समय गंगा में बहे मुख्य अभियंता, किया गया रेस्क्यू

short by रघुवर झा / on Saturday, 24 August, 2024
भागलपुर (बिहार) में एक ध्वस्त तटबंध का मुआयना करने के दौरान शनिवार को फ्लड फाइटिंग डिवीज़न कटिहार के मुख्य अभियंता अनवर जमील गंगा नदी की तेज़ धारा में बह गए। हालांकि, एसडीआरएफ की टीम ने तत्काल मुख्य अभियंता को बचा लिया और वह बिल्कुल सुरक्षित हैं। बाढ़ के मद्देनज़र मुख्य अभियंता अनवर जमील लगातार इलाके में कैंप कर रहे हैं।