बिहार में थाने के क्वार्टर से बरामद हुआ कॉन्स्टेबल की पत्नी का शव, शरीर पर मिले जख्म
पटना (बिहार) के पीरबहोर थाने के स्टाफ क्वार्टर से शनिवार को एक कॉन्स्टेबल की पत्नी का शव बरामद हुआ। एसडीपीओ दीक्षा ने कहा, "प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है। महिला के शरीर पर बाहरी चोट के निशान मिले हैं।" मृतका के परिजन के बयान के आधार पर पुलिस ने फरार कॉन्स्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
read more at भाषा


