बिहार में थार से अस्पताल आता था चपरासी, छापेमारी में मिली आय से 250% अधिक संपत्ति
भोजपुर (बिहार) में विजिलेंस टीम को एक सरकारी पशु अस्पताल में कार्यरत चतुर्थ-श्रेणी कर्मचारी के पास आय से 253.8% अधिक (₹1.06 करोड़) संपत्ति मिली है। बकौल रिपोर्ट्स, चपरासी के रूप में कार्यरत शिवानंद कुमार सिंह थार से अस्पताल आता था। जांच में उसके पास ₹1.11 करोड़ की 34 अचल संपत्तियां, ₹17.24 लाख की 3 गाड़ियां और खाते में ₹68,233 मिले।
read more at News18 हिंदी


