बिहार में नागपंचमी पर लगता है सांपो का मेला, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाएं!
बिहार के समस्तीपुर ज़िले के विभूतिपुर प्रखंड के सिंघिया घाट में नागपंचमी पर अनोखा सांपों का मेला लगता है। यहां लोग सांपों को गले और हाथ में लेकर पूजा करते हैं और करतब दिखाते हैं। तीन सौ वर्षों से यह परंपरा चल रही है। मेले में दूर-दराज़ से श्रद्धालु पहुंचते हैं, और मान्यता है कि मांगी मुरादें पूरी होती हैं।
read more at The CSR Journal


