10वीं की परीक्षा में नकल न कराने पर बिहार में गोली मारकर की गई छात्र की हत्या
सासाराम (बिहार) में 10वीं की परीक्षा में नकल नहीं कराने पर दो छात्रों को गोली मार दी गई जिसमें एक छात्र की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। बकौल रिपोर्ट्स, गुरुवार को मातृभाषा (हिंदी-उर्दू) की परीक्षा थी और आरोपी ने हॉल में बैठे दोनों छात्रों से नकल कराने को कहा जिसपर दोनों ने मना कर दिया।
read more at इंडिया टीवी


