Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में नष्ट की गई ₹20 करोड़ की अफीम की फसल, 500 पुलिसकर्मियों ने मारा था छापा

short by विजेन्द्र मिश्रा / on Tuesday, 4 February, 2025
रोहतास (बिहार) पुलिस ने झारखंड सीमा के समीप छापेमारी कर 10 एकड़ में लगी करीब ₹20 करोड़ की अफीम की फसल नष्ट की है। इस कार्रवाई में एसपी, डीएसपी और 23 थानाध्यक्ष समेत 500 पुलिसकर्मी शामिल थे। बकौल रिपोर्ट्स, फसल तैयार होने पर इसकी कीमत और बढ़ जाती। पुलिस कारोबार से जुड़े लोगों की पहचान कर रही है।