बिहार में नहीं चलेगी निजी स्कूलों की मनमानी; फीस, किताब व यूनिफॉर्म को लेकर सख्त आदेश जारी
बिहार सरकार ने निजी स्कूलों को फीस की पूरी जानकारी अनिवार्य रूप से सार्वजनिक करने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि मनमाने ढंग से फीस बढ़ोतरी और अनावश्यक शुल्क वसूलने पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा, "किताबें-यूनिफॉर्म कहीं से भी खरीदने की स्वतंत्रता होगी व छात्रों को फीस बकाया पर परीक्षा/परिणाम से वंचित नहीं किया जाएगा।"
read more at ABP न्यूज़


