Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में पंचायती राज विभाग में 15,000 से अधिक पदों पर होंगी भर्तियां

short by खुशी / on Wednesday, 9 October, 2024
बिहार सरकार पंचायती राज विभाग में 15,610 पदों पर भर्तियां करने वाली है। पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने बुधवार को बताया कि भर्ती प्रक्रिया अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पूरी हो जाएगी। बकौल गुप्ता, विभाग में प्रखंड पंचायत पदाधिकारी की नियुक्ति बीपीएससी और क्लर्क स्तर के पदों पर नियुक्ति राज्य कर्मचारी आयोग के ज़रिए होगी।