बिहार में प्रत्यय अमृत समेत 4 वरिष्ठ IAS अफसरों का हुआ तबादला
बिहार सरकार ने 4 वरिष्ठ आईएएस अफसरों का तबादला किया है। आईएएस अफसर प्रत्यय अमृत को नया विकास आयुक्त बनाया गया। वह स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन विभाग में एसीएस के अतिरिक्त प्रभार में भी बने रहेंगे। वहीं, चैतन्य प्रसाद मुख्य जांच आयुक्त बनाए गए। पंचायती राज विभाग के एसीएस मिहिर सिंह अब पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव होंगे।
read more at हिन्दुस्तान


