बिहार में पुलिस का पैट्रोलिंग वाहन तालाब में पलटा, एक पुलिसकर्मी की मौत व 2 की हालत गंभीर
दरभंगा (बिहार) में सोमवार रात पुलिस का एक पैट्रोलिंग वाहन सड़क किनारे तालाब में पलट गया जिससे एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई जबकि महिला पुलिसकर्मी समेत 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक के मुताबिक, डायल 112 गाड़ी पैट्रोलिंग कर लौट रही थी और तभी गाड़ी के सामने अचानक कुत्ता आ गया जिसे बचाने में हादसा हुआ।
read more at हिन्दुस्तान


