बिहार में पत्नी का गला काटने के बाद पति ने लगाई फांसी, शव के पास रोती रही 2 साल की बेटी
सहरसा (बिहार) में एक पति ने शक के कारण अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर खुद को फांसी लगा ली है। पड़ोसियों ने बताया कि दंपति का कमरा अंदर से बंद था और 2-वर्षीय बेटी कमरे के बाहर रो रही थी। मृतका की मां ने कहा कि बेटी से लड़ते हुए दामाद कहता था 'इधर-उधर क्यों देखती हो?'।
read more at हिन्दुस्तान


