बिहार में परीक्षा में लेट पहुंचने से प्रवेश न मिलने पर रोती दिखीं स्कूली छात्राएं, जाम की सड़क
नालंदा (बिहार) के बिहारशरीफ किसान कॉलेज परीक्षा केंद्र में शनिवार को 12वीं की परीक्षा के लिए देर से पहुंचने वाली दर्जनभर छात्राओं को एंट्री नहीं दी गई जिसके बाद कुछ छात्राएं रोने लगीं। छात्राओं ने सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाज़ी की। वहीं, समस्तीपुर में देरी से पहुंचे विद्यार्थियों द्वारा हंगामा किए जाने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
read more at News18 हिंदी


