Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में बाढ़ के पानी में नहा रहे बच्चों पर गिरी मंदिर की दीवार, 2 की हुई मौत व 1 घायल

short by शिव / on Thursday, 19 September, 2024
सारण (बिहार) में कठिया बाबा मंदिर की चहार दीवारी गुरुवार को उसके पास भरे बाढ़ के पानी में नहा रहे बच्चों पर गिर गई। हादसे में 2 बच्चों की मौत हो गई व एक बच्ची घायल है जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि जेसीबी की मदद से मलबे को हटाने का काम चल रहा है।