बिहार में मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, जारी हुआ अलर्ट; आज इन ज़िलों में होगी मूसलाधार बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने गया, नवादा, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर के लिए शनिवार को मूसलाधार बारिश और तेज़ हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, पटना, बेगूसराय, शेखपुरा, लखीसराय, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, भोजपुर और बक्सर ज़िलों में भी मध्यम दर्जे की बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है। उत्तर-बिहार के ज़िलों में दोपहर में धूप रहेगी।
read more at ABP न्यूज़


