बिहार में मज़दूर को मिला ₹31 लाख का बिजली बिल, बोले- घर में सिर्फ पंखा व बल्ब लगा है
मुज़फ्फरपुर (बिहार) में एक मज़दूर को 2 महीने का करीब ₹31 लाख का बिजली बिल मिला है। मज़दूर ने कहा, "घर में 3 पंखा व 4-5 बल्ब ही जलते हैं। मामले पर जूनियर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर अभिषेक रंजन ने कहा कि मज़दूर से लिखित आवेदन मांगा गया है। कभी-कभी मीटर में गड़बड़ी आ जाती है। जांच कर इसको ठीक किया जाएगा।
read more at इंडिया टीवी


