Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में मस्जिद से नमाज़ अदा कर लौट रहे प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर की गई हत्या, मचा बवाल

short by अपर्णा / on Sunday, 4 May 2025
वैशाली (बिहार) में शनिवार देर शाम मस्जिद से नमाज़ अदा कर लौट रहे एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर दी और आगजनी व तोड़फोड़ की घटनाएं भी सामने आईं। डीएम-एसपी के खिलाफ नारेबाज़ी भी की गई। इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।