Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में वोटर लिस्ट रिवीज़न के विरोध में आए JDU सांसद, कहा- EC ने ज़बरदस्ती थोपा

short by हिमांशु श्रीवास्तव / on Wednesday, 23 July 2025
जेडीयू के सांसद गिरधारी यादव ने बिहार में वोटर लिस्ट रिवीज़न (एसआईआर) पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा, "चुनाव आयोग ने एसआईआर हम पर ज़बरदस्ती थोपा है।" गिरिधारी ने कहा, "मुझे सारे दस्तावेज़ इकट्ठा करने में 10 दिन लगे...मेरा बेटा अमेरिका में रहता है...वह एक महीने में साइन कैसे करेगा? इसके लिए कम-से-कम 6 महीने का समय देना चाहिए था।"