Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में वंदे भारत ट्रेन को देखने के लिए पटरी पर जुटी भीड़, ट्रेन के आगे सेल्फी लेते दिखे लोग

short by चंद्रमणि झा / on Monday, 16 September, 2024
नवादा (बिहार) से सांसद विवेक ठाकुर ने 'X' पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें नवादा रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन को देखने के लिए पटरी पर भारी भीड़ दिख रही है। वीडियो में लोग ट्रेन में चढ़कर बोगी के अंदर और ट्रेन के आगे सेल्फी लेते दिख रहे हैं। विवेक ठाकुर ने लिखा, "यह तो बस शुरुआत है।"
read more at X