बिहार में श्राद्ध भोज खाने के बाद 60 लोगों की बिगड़ी तबीयत, 15 की हालत गंभीर
वैशाली (बिहार) में श्राद्ध भोज खाने के बाद करीब 60 लोगों की तबीयत बिगड़ गई जिनमें 15 लोगों की हालत गंभीर है। बेहोशी की हालत में लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भोज खाने के बाद लोगों को पेट-दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। डॉक्टरों के मुताबिक, मामला फूड पॉइज़निंग का लग रहा है।
read more at इंडिया टीवी


