Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में शख्स ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या, जेल में उससे मिलने नहीं आने से था नाराज़

short by श्वेता भारती / on Saturday, 12 October, 2024
आरा (बिहार) में ज़मानत पर जेल से बाहर आए एक शख्स द्वारा 34-वर्षीय पत्नी की लोहे की रॉड व लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पत्नी से मारपीट के मामले में जेल भिजवाने और वहां उससे मिलने नहीं आने से शख्स पत्नी से नाराज़ था। पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार किया है।