बिहार में स्कूल में छात्रों के सामने खैनी खाते पकड़ा गया शिक्षक, मांगा गया स्पष्टीकरण
जमुई (बिहार) में एक स्कूल में औचक निरीक्षण के दौरान एक शिक्षक जींस-टीशर्ट पहने हुए व कक्षा में छात्रों के सामने खैनी (तंबाकू) खाते पकड़ा गया है। शिक्षा विभाग ने आरोपी शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा है। ज़िला कार्यक्रम पदाधिकारी मानस मिलिंद ने शिक्षक से पूछा है, "इस आचरण के लिए आपके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई क्यों नहीं की जाए?"
read more at News18 हिंदी


