बिहार में सड़क से 5 फीट नीचे नाले में बने यात्री शेड की तस्वीरें आईं सामने
रोहतास (बिहार) के फकिली गांव में सड़क से करीब 5-फीट नीचे नाले में बने एक यात्री शेड की तस्वीरें-वीडियो सामने आए हैं। करीब ₹5 लाख की लागत से बने शेड के आगे नाला और पीछे खेत है। इसे बनवाने वालीं ज़िला पार्षद पूनम देवी का कहना है कि आसपास सरकारी ज़मीन ना होने के कारण वहां शेड बनाया गया था।
read more at ABP न्यूज़


