खगड़िया (बिहार) के गोगरी थाना क्षेत्र में डीसीएलआर कार्यालय में कार्यरत सरकारी अमीन बरखा रानी ने किराए के मकान में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हैं। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।