बिहार में सरकारी ऑफिस के बाहर 'भीख का कटोरा' लेकर बैठी महिला अधिकारी; क्या है मामला?
बक्सर (बिहार) में ब्रह्मपुर प्रखंड कार्यालय के बाहर ग्रामीण विकास पदाधिकारी अलपिता सिंह 'भीख का कटोरा' लेकर धरने पर बैठ गईं जिसका वीडियो वायरल हो गया है। उनका आरोप है कि 11 महीने की नौकरी में उन्हें सिर्फ 3 महीने का वेतन मिला है। सोशल मीडिया पर मामला सामने आने के बाद ज़िला प्रशासन ने बीडीओ से स्पष्टीकरण मांगा है।
read more at WION


