बिहार में सरकारी क्वॉर्टर में मिले महिला सिपाही व उसके परिवार के 4 लोगों के शव
बिहार के भागलपुर में मंगलवार सुबह पुलिस लाइन के सरकारी क्वॉर्टर में एक महिला सिपाही व उसके परिवार के 4 लोगों के शव मिले। अंदेशा है कि कॉन्स्टेबल के पति ने पत्नी, 2 बच्चों और मां की हत्या कर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बकौल पुलिस, मौके से एक सुसाइड नोट मिला है व मामला प्रेम-प्रसंग का हो सकता है।
read more at News18 हिंदी


