बिहार में सरकारी स्कूल में बार डांसर्स से कराया गया अश्लील डांस, जांच के दिए गए आदेश
सहरसा (बिहार) के एक सरकारी प्राइमरी स्कूल में कुछ लोगों ने बार डांसर्स बुलाकर उनसे अश्लील डांस करवाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में कुछ लोग नशे में बार डांसर्स के साथ ठुमके लगाते दिख रहे हैं। शिक्षा विभाग ने मामले में जांच के आदेश देते हुए एक टीम गठित की है।
read more at Inshorts


