Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में सरपंच की गोली मारकर की गई हत्या, 10 राउंड से अधिक हुई फायरिंग

short by अनुज श्रीवास्तव / on Wednesday, 23 July 2025
समस्तीपुर (बिहार) में बिशनपुर बेरी पंचायत के सरपंच सुनील कुमार राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सरपंच के परिजन ने बताया कि 10 राउंड से अधिक फायरिंग की गई थी। इस घटना में आरोपी भी घायल हुआ जो अस्पताल में भर्ती है। पुलिस के मुताबिक, सरपंच के ट्रैक्टर चालक को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था।