बिहार में हुआ रेल हादसा, ट्रॉली से टकराई अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन; एक रेलकर्मी की मौत
बिहार के कटिहार में शुक्रवार दोपहर अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन की एक रेलवे ट्रॉली से टक्कर हो गई। टक्कर में ट्रॉलीमैन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। हादसा कटिहार-बरौनी रेलखंड के पास हुआ और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के कारण ट्रेन संचालन आधे घंटे तक प्रभावित रहा।
read more at जनसत्ता


