बिहार सरकार ने इस्तीफा देने के बावजूद 'बिहार के सिंघम' शिवदीप लांडे का किया ट्रांसफर
बिहार में 2 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। सितंबर 2024 में अपने पद से इस्तीफा देने वाले 'बिहार के सिंघम' नाम से मशहूर आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे को पटना का पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) जबकि आईपीएस अधिकारी राकेश राठी को पूर्णिया का आईजी बनाया गया है। 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी लांडे इससे पहले पूर्णिया रेंज के आईजी थे।
read more at हिन्दुस्तान


