बिहार सरकार बाढ़ पीड़ितों को देगी ₹7,000 की सहायता राशि, सीएम नीतीश ने किया एलान
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ पीड़ितों को ₹7,000-₹7,000 की सहायता राशि देने का एलान किया है। बाढ़ के हालातों का जायज़ा लेने शुक्रवार को दरभंगा पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्गा पूजा से पहले (9-अक्टूबर तक) डीबीटी से पीड़ित परिवारों के खाते में धनराशि भेजी जाएगी। बकौल रिपोर्ट्स, बाढ़ से 18 ज़िलों के 16.05 लाख लोग प्रभावित हैं।
read more at ABP न्यूज़


