बेहतरीन रिव्यू मिलने के बावजूद 'धक धक' 1 हफ्ते में सिनेमाघरों से बाहर हो गई थी: तापसी
फिल्म 'धक धक' की सह-निर्माता व अभिनेत्री तापसी पन्नू ने एक इंटरव्यू में बताया है कि उनके सह-निर्माताओं ने इस फिल्म का समर्थन नहीं किया और अपने पैसे वापस लेने के बाद इसे छोड़ दिया था। उन्होंने इसे 'दिल तोड़ने वाला' बताते हुए कहा कि शानदार रिव्यू मिलने के बावजूद फिल्म एक सप्ताह में सिनेमाघरों से बाहर हो गई थी।


