Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बाढ़ में घर बह गया और मालिक हो गए लापता, फिर भी उस जगह से नहीं हट रहा कुत्ता; कर रहा इंतज़ार

short by चंद्रमणि झा / on Tuesday, 1 September, 2026
नेपाल के बाढ़ प्रभावित त्रिशूली बाज़ार में एक कुत्ता उस जगह को नहीं छोड़ रहा है जहां कभी उसका घर हुआ करता था। बचावकर्मी उसके आस-पास से लकड़ी, गाद या मलबा हटा रहे हैं लेकिन वह प्रतिक्रिया नहीं देता। वह बार-बार उसी जगह पर लौट आता है जो कभी घर का गेट हुआ करता था। उसके मालिक भी लापता हैं।