Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बंगाल में 2 महिलाओं को निर्वस्त्र कर पीटे जाने के मामले में हिरासत में लिए गए 5 लोग

short by खुशी / on Saturday, 22 July, 2023
पश्चिम बंगाल के मालदा में 2 महिलाओं को निर्वस्त्र कर पीटे जाने के मामले में पुलिस ने शनिवार को 5 लोगों को हिरासत में लिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना 3-4 दिन पहले की है व महिलाओं को कथित तौर पर चोरी करते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया था। गौरतलब है कि घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था।