Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बंगाल में चक्रवाती तूफान के बीच सुरक्षा के मद्देनज़र ट्रैक से बांधे गए ट्रेनों के पहिए

short by अपर्णा कुमारी / on Monday, 27 May, 2024
पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान 'रेमल' के बीच हावड़ा के शालिमार स्टेशन के यार्ड में ट्रेनों के पहिए को जंज़ीरों के ज़रिए रेलवे ट्रैक से बांधा गया जिसका वीडियो सामने आया है। दरअसल, तेज़ हवाओं के चलते ट्रेनों के ट्रैक से उतरने की आशंका है जिस कारण यह कदम उठाया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, कई ट्रेनें भी रद्द हुई हैं।
read more at ANI