Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बंगाल में मतदान के दौरान बीजेपी व टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प, एक शख्स घायल

short by शिखा तोमर / on Saturday, 1 June, 2024
पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के मतदान के दौरान शनिवार को बीजेपी और टीएमसी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। खबर के मुताबिक, एक शख्स को सिर पर चोट आई है जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। बकौल रिपोर्ट्स, बीजेपी ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर मतदाताओं को डराने का आरोप लगाया है।