Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बंगाल में रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरा शख्स, आरपीएफ कर्मी ने बचाई जान

short by आकांक्षा भारद्वाज / on Thursday, 6 October, 2022
रेलवे सुरक्षा बल ने पश्चिम बंगाल के बर्धमान रेलवे स्टेशन का एक वीडियो गुरुवार को ट्वीट किया है जिसमें चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक यात्री नीचे गिर जाता है जिसे एक आरपीएफ कॉन्स्टेबल बचाते हुए दिख रहे हैं। आरपीएफ ने घटना का वीडियो शेयर कर लिखा, "कॉन्स्टेबल अमिताव मंडल ने...अपनी सूझबूझ एवं सतर्कता से यात्री की जान बचाई।"