Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बंगाल में वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने के चलते सीएम ममता के भाई नहीं दे पाए वोट

short by रघुवर झा / on Monday, 20 May, 2024
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई बाबुन बनर्जी मतदाता सूची में नाम नहीं होने के चलते सोमवार को हावड़ा लोकसभा सीट पर हुए मतदान में वोट नहीं दे पाए। बकौल रिपोर्ट्स, बाबुन वोट डालने मतदान केंद्र पर गए थे लेकिन उन्हें वापस लौटना पड़ा। टीएमसी ने कहा कि चुनाव आयोग ही बता सकता है कि ऐसा क्यों हुआ।