Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बंगाल में शेरनी 'सीता' को 'अकबर' नामक शेर के साथ रखे जाने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची वीएचपी

short by gunjan goswami / on Saturday, 17 February, 2024
विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने पश्चिम बंगाल के सफारी पार्क (सिलीगुड़ी) में 'सीता' नामक शेरनी और 'अकबर' नामक शेर को एक ही बाड़े में रखे जाने के खिलाफ कलकत्ता हाईकोर्ट का रुख किया है। बकौल वीएचपी, 'सीता' को 'अकबर' के साथ जोड़ना अपमानजनक है। वन विभाग के अनुसार, पार्क में लाए जाने से पहले भी दोनों का यही नाम था।