Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बंदूक की नोंक पर अपराधियों ने झारखंड में चलती ट्रेन में की लूटपाट, कई यात्री हुए घायल

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Sunday, 24 September, 2023
झारखंड में शनिवार देर रात संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस के अंदर हुई लूटपाट में कम-से-कम 5-6 यात्री घायल हो गए। दरअसल, 10-12 हथियारबंद अपराधी झारखंड के लातेहार स्टेशन पर ट्रेन के एस9 कोच में घुसे और गोलियां चलाकर कई यात्रियों को लूट लिया। लूटपाट को अंजाम देने के बाद आरोपी कथित तौर पर ट्रेन की चेन खींचकर नीचे उतरे थे।