Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बंदूक की नोक पर सेक्शुअल ऐक्ट करने को मजबूर किया गया: हमास द्वारा बंदी बनाई गई इज़रायली महिला

short by श्वेता भारती / on Thursday, 28 March, 2024
हमास के आतंकवादियों द्वारा बंदी बनाई गई 40 वर्षीय इज़रायली महिला ने कहा है कि गाज़ा में 55 दिन तक उसका यौन शोषण किया गया था। महिला के मुताबिक, एक आतंकवादी ने बंदूक की नोक पर उसे सेक्शुअल ऐक्ट करने को मजबूर किया था। बकौल महिला, आतंकवादी ने उसके साथ मारपीट की और ज़बरदस्ती बाथरूम से बेडरूम तक लेकर आया।
read more at Reuters