Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बकरीद पर मोरक्को के राजा ने की लोगों से भेड़ों की कुर्बानी न देने की अपील; जानिए वजह

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 27 February, 2025
मोरक्को के राजा मोहम्मद-VI ने देश में लगातार सातवें साल सूखे की मार झेलने के कारण लोगों से इस साल ईद-उल-अज़हा (बकरीद) पर भेड़ों की कुर्बानी नहीं देने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा, "हमारा देश जलवायु और आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहा है जिसके परिणामस्वरूप पशुधन में काफी गिरावट आई है...इसलिए ईद पर पशुओं की कुर्बानी से बचें।"