बकाया ऋण को लेकर केंद्रीय मंत्री राणे की पत्नी व बेटे के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी
बकाया लोन को लेकर केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की पत्नी नीलम और बेटे नीतेश के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी हुए हैं। पुणे पुलिस के अनुसार, नीलम राणे के स्वामित्व वाली कंपनी ने डीएचएफएल से ₹25 करोड़ ऋण लिया था और कंपनी पर ₹27.13 करोड़ बकाया है। वहीं, नीतेश के स्वामित्व वाले 'नीलम होटल्स' पर ₹34 करोड़ का ऋण बकाया है।
read more at हिन्दुस्तान


