बिहार में पुलिस टीम पर हमला, वारंटी को छुड़ाया; 5 पुलिसकर्मी घायल
बिहार के बगहा में वारंटी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोप है कि लोगों ने हाथापाई और पथराव कर नागेंद्र बीन को पुलिस हिरासत से छुड़ा लिया। घटना में थानाध्यक्ष राज रौशन समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। फरार वारंटी और हमले में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
read more at Abplive


