Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बच्चे नहीं होने पर समाज में महिलाओं को अधूरा महसूस कराया जाता है: शबाना आज़मी

short by श्वेता भारती / on Wednesday, 18 September, 2024
अभिनेत्री शबाना आज़मी ने कहा है कि महिलाओं के बच्चे नहीं होने पर समाज में उन्हें अधूरा महसूस कराया जाता है। शबाना ने कहा, "आपको इससे बाहर निकलने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। महिलाएं अपने महत्व का अंदाज़ा रिश्तों से लगाती है जबकि उन्हें अपने काम से इसका अंदाज़ा लगाना चाहिए।" शबाना के खुद के बच्चे नहीं हैं।